कटिहार, अप्रैल 5 -- फलका।एक संवाददाता पुलिस हिरासत में मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे-77 स्थित फलका मुख्य चौक को पूरी तरह जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और करीब चार घंटे तक आवागमन ठप रखा। सड़क जाम होने के कारण कुरसेला-फारबिसगंज एवं फलका-गेड़ाबाड़ी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भीषण जाम की वजह से आम राहगीरों और यात्रियों को घंटों भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।वहीं घटना की सूचना पाकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 रंजन कुमार सिंह और कई थानों के थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच कर आक्रोशित परिजनों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया और काफी मशक्कत के बाद जाम हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...