पूर्णिया, अप्रैल 7 -- मीरगंज, एक संवाददाता।मीरगंज थाना क्षेत्र के डकैता पेट्रोल पंप के समीप कुर्सेला-जोगबनी स्टेट हाईवे पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 19 वर्षीय छात्र की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान चिकनी डुमरिया पंचायत के डकैता डीहटोला वार्ड संख्या 12 निवासी मो. इमरान आलम के रूप में हुई है। उसने इसी साल मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। बताया जाता है कि वह अपने भाई के साथ घरेलू कार्य को लेकर मीरगंज बाजार जा रहा था तभी सामने से आ रही एक बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में इमरान आलम और उसका भाई रेहान आलम गंभीर रूप से घायल हो गया। रेहान बाइक पर पीछे बैठा हुआ था। वहीं दूसरी बाइक पर सवार रामपुर ग्वालटोला थाना कुर्सेला जिला कटिहार निवासी निगम कुमार भी घायल हो गया। घटना की सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.