शाहजहांपुर, मार्च 21 -- कांट क्षेत्र में बलीपुर गांव के पास शुक्रवार की रात स्टेट हाईवे पर जेसीबी और टैंकर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के दौरान पीछे से आ रही बस जेसीबी से टकरा गई, जिससे जेसीबी का पंजा बस में घुस गया। दुर्घटना में बस सवार लगभग 10 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घायलों के नाम मेडिकल कॉलेज से प्राप्त किए जा सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...