अमरोहा, फरवरी 26 -- बछरायूं। बुधवार को बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे जाम करने के आरोप में पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन असली पदाधिकारियों व अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गौरतलब है कि बुधवार को भारतीय किसान यूनियन असली पदाधिकारियों ने ब्लाक मुख्यालय पर पंचायत की थी। आरोप लगाया था कि विवादित गन्ना वैरायटी की सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। सक्षम अधिकारी के नहीं पहुंचने पर कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए व नारेबाजी कर तहसील के पास बिजनौर स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया था। करीब पौन घंटे तक जाम लगा रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया था। इस बावत थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि जाम लगाने के आरोप में आला अधिकारियो...