स्टेट हाईवे किनारे पौधे लगे 2.5 लाख, पेड़ बनने से पहले ही उजड़ गई हरियाली
कटिहार, अगस्त 12 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्टेट हाईवे सड़क किनारे हरियाली का सपना देखने के लिए पौधे लगाना आसान है, लेकिन उन्हें पेड़ बनाना बड़ी चुनौती है। कटिहार में स्टेट हाईवे किनारे वर्षों से पौधरोपण अभियान चलाकर लाखों पौधे लगाए गए। गड्ढा खोदने से लेकर पौधा, मजदूरी, सिंचाई और सुरक्षा घेरा लगाने तक सरकारी राशि खर्च हुई। मगर पौधरोपण के वर्षों बाद जब इसकी जमीनी हकीकत देखी गई तो तस्वीर एक जैसी नहीं मिली। कहीं पौधे अब पेड़ बनकर सड़क किनारे हरियाली दे रहे हैं, तो कहीं पौधरोपण के निशान तक मिट चुके हैं। कई जगह सूखे पौधे और टूटे गैबियन संरक्षण व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं।जिले में स्टेट हाईवे-77 कुरसेला से फारबिसगंज होते हुए जोगबनी तक जाता है। वहीं दूसरा प्रमुख स्टेट हाईवे डूमर से पोठिया तक जाता है। इन मार्गों के किनारे अलग-अलग वर्षों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.