नवादा, मई 5 -- नवादा में एक अधेड़ किसान की तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गयी। घटना सोमवार की सुबह करीब 09 बजे नवादा-हिसुआ मार्ग स्टेट हाइवे- 08 पर महुली गांव के समीप स्थित टॉपर स्कूल से करीब 500 मीटर पश्चिम ईंट फैक्ट्री के पास की है। मृतक 48 वर्षीय नवलेश कुमार उर्फ साधु यादव नगर थाना क्षेत्र के महुली गांव के देवनंदन यादव के पुत्र थे। घटना के बाद तेज रफ्तार से आ रहा ट्रैक्टर घटनास्थल के समीप ही सड़क से नीचे उतर कर अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जाता है कि नवलेश ट्रैक्टर की चपेट में आ गये और उसके पलटने से ट्रैक्टर के नीचे आ गये। ग्रामीणों की मदद से उन्हें ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया और डायल 112 को घटना की तत्काल सूचना दी गयी। सूचना पर पहुंची डायल 112 की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.