बेगुसराय, मार्च 11 -- चेरियाबरियारपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में स्टेट हाइवे का बुरा है। चेरिया बरियारपुर में दो जगह ऐसी है, जहां हाइवे खास्ताहाल है। पहला थाना चौक है। जबकि दूसरा विश्वकर्मा चौक है। दोनों जगहों पर वाहन चालकों की फजीहत होती है। गंदा पानी सड़क पर बहता है। मनीष कुमार, राजाराम कुमार, पवन कुमार, पंकज कुमार साह, गोलू कुमार आदि ने बताया कि चेरिया बरियारपुर थाना के पास स्टेट हाइवे के समतलीकरण को ध्वस्त कर उस जगह पर कंक्रीट की ऊंची ढलाई कर दी गई है। इससे बाहर आने वाले तेज रफ्तार वाहन आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इससे वाहन सवार व चालकों को तो परेशानी हो रही है साथ ही वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। सड़क की ऊंचाई मानकों के अनुसार नहीं है। इसके अलावा बाइक, ई रिक्शा, कार सहित छोटे बड़े प्रत्येक वाहनों को परेशानी होती है। उस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.