सहारनपुर, मई 6 -- प्रणव अग्रवाल। सहारनपुर जिले में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने को सहारनपुर- मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे के किनारे 140 एकड़ भूमि पर नया इंडस्ट्रियल हब विकसित होगा। जी हां, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की नवीन औद्योगिक क्षेत्र योजना के तहत, गागलहेडी से नागल के बीच स्थित बडूली, कुराली, नौजली और उमाही गांवों की भूमि पर नया इंडस्ट्रियल हब प्रस्तावित किया गया है। जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से जमीनों की खरीद फरोख्त पर रोक लगाते हुए, इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेसवे से भी महज कुछ मिनटों की दूरी पर स्थित है, जिससे निवेश और उद्योगों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। इस इंडस्ट्रियल हब के विकसित होने से सहारनपुर क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.