कानपुर, अप्रैल 2 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश से हज पर जाने वाले जायरीन की मदद के लिए प्रदेश से 114 लोगों का चयन किया गया है। इसमें कानपुर के दो सदस्य शामिल हैं। इनका चयन स्टेट हज इंस्पेक्टर के रूप में सरकारी नौकरी से दो माह के डेपुटेशन पर किया गया है। जिनका चयन किया गया है उसमें फैज ए आम इंटर कॉलेज में विज्ञान के शिक्षक जहीरुल इस्लाम और मछरिया स्थित अनुदानित मदरसे के शिक्षक मोहम्मद इरफान शामिल हैं। केवल सरकारी नौकरी कर रहे लोग ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...