हमीरपुर, फरवरी 3 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे में छह लोगों ने अपना स्टेट सिंबल बढ़ाने की नीयत से बिना किसी अनुमति के अपने घरों में प्रतिबंधित रॉट विलर डॉग पाल रखे हैं। जर्मन प्रजाति का यह कुत्ता काफी खतरनाक माना जाता है, जो किसी की जान तक ले सकता है। उधर, किशोर को लहूलुहान करने वाले रॉट विलर के स्वामी के खिलाफ अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। जिससे पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। घायल किशोर का जिला अस्पताल में इलाज कराया है। कस्बे में एक पार्टी के नगर अध्यक्ष ने अपने घर में प्रतिबंधित रॉट विलर का जोड़ा पाल रखा है। रविवार शाम को इस कुत्ते ने पड़ोस के 12 वर्षीय अंश गौतम के ऊपर हमला कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया था। कुत्ते ने इसके दाहिने हाथ का मांस नोंच लिया था और छाती में दांत गढ़ा दिए थे। अंश ने किसी तरह इस कुत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.