सीतामढ़ी, अप्रैल 8 -- सीतामढ़ी। जिले के मेजरगंज प्रखंड में इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय की द्वितीय स्टेट टॉपर छात्रा साक्षी को मंगलवार को सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर ने सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में सांसद ने छात्रा को 21 हजार रुपये नगद एवं एक डिक्शनरी भेंट कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सांसद ने छात्रा के माता-पिता राधा देवी एवं दिनेश कुमार को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उनकी भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज बेटियां देश का भविष्य गढ़ रही हैं और साक्षी ने अपनी मेहनत, लगन व समर्पण से यह उपलब्धि हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने साक्षी को आश्वस्त किया कि पढ़ाई में किसी भी प्रकार की बाधा आने पर वे स्वयं म...