भागलपुर, अगस्त 4 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार स्टेट सब-जूनियर कुराश (कुश्ती) चैंपियनशिप 2026-27 में भागलपुर को एक गोल्ड सहित तीन मेडल मिले हैं। दो अगस्त को मुजफ्फरपुर में आयोजित मुकाबले में भागलपुर के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। ये खिलाड़ी भागलपुर मार्शल आर्ट्स अकादमी से जुड़े हुए हैं। सब-जूनियर गर्ल्स -36 किलोग्राम वर्ग में मानवी सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। -40 किलोग्राम वर्ग में स्तुति कुमारी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक ओर 52 किलोग्राम वर्ग में तृषा चटर्जी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। ब्रजेश कुमार ने बताया कि पदक जीतने वाले सभी विजेता खिलाड़ी अब अगले महीने पंजाब के जालंधर में आयोजित राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह भी पढ़ें- नौ...