गाजीपुर, फरवरी 10 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। 7 से 19 फरवरी तक वाराणसी में आयोजित स्टेट सब जूनियर कुश्ती चैम्पियनशिप में रामकरण इंटर कॉलेज ईशोपुर रामपुर के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कक्षा 9 के छात्र नागेश्वर यादव ने 55 किलो ग्राम भार वर्ग फ्री स्टाइल में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने अपने पहले मुकाबले में जौनपुर के अमन, दूसरे में मथुरा के योगेश को 3 अंक के अंतर से, क्वार्टर फाइनल में कानपुर के सूर्यकेश और सेमीफाइनल में गोरखपुर के आदित्य कुमार यादव को 10-10 अंक के अंतर से हराया। फाइनल में सैफई के दीपेंद्र यादव को मात्र 1 मिनट में चित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। विद्यालय की बालिकाओं में अंशीका (43 किलो), प्रिया शुक्ला (57 किलो) और बालक वर्ग में आर्यन यादव (48 किलो) और प्रियांशु (65 किलो) ने भी शानदार प्रदर्शन किया। श्रद्धेय नेताजी मु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.