स्टेट शूटिंग में कुलजीत ने जीता कांस्य पदक
संभल, जुलाई 7 -- विकासखंड असाोली के गांव जलालपुर खुर्द स्थित द आइकॉनिक स्कूल के छात्र कुलजीत सिंह ने 49वीं प्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते कांस्य पदक जीतकर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 21 से 30 जून तक नई दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह इंटरनेशनल शूटिंग रेंज में आयोजित हुई थी। प्रतियोगिता में कुलजीत सिंह ने 600 में से 518 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी टीम में दीपांशु चौधरी और आदर्श खरौड़ भी शामिल रहे। तीनों खिलाड़ियों के बेहतरीन सामूहिक प्रदर्शन के दम पर टीम ने यूथ वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय परिसर में कुलजीत सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.