स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में नोजगे के छात्रों ने जीते 10 पदक
रुद्रपुर, अगस्त 10 -- खटीमा, संवाददाता। 24 वीं उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में नोजगे पब्लिक स्कूल के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण समेत 10 पदक जीते। देहरादून में आठ अगस्त तक चली प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 3200 से अधिक निशानेबाजों ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग किया। नोजगे स्कूल के प्रधानाचार्य हेम चंद्र पंत ने बताया कि दीपेश चंद ने दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। अर्णव सक्सेना ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं कर्मवीर सिंह ने एक कांस्य, वैष्णव कोहली ने एक स्वर्ण, नितिन भट्ट ने एक स्वर्ण और विराट कश्यप ने भी एक स्वर्ण पदक हासिल किया। यह भी पढ़ें- निशानेबाजों ने जीते 22 पदक, प्री-नेशनल के लिए भी किया क्वालीफाई विराट कश्यप, हरमन सिंह, प्रतिभा मेहरा, पावनी मेहरा और पीहू गोयल ने आगामी प्री-ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.