आगरा, नवम्बर 28 -- नौंवी ताज कप आमंत्रण स्टेट वुशू प्रतियोगिता में सेंट एन्ड्रूज स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर आगरा को लगातार नौंवी बार ओवरऑल चैम्पियन बनाया। प्रतियोगिता में सेंट एन्ड्रूज स्कूल के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और आगरा शहर का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में सेंट एन्ड्रूज स्कूल की जेनिशा, तराना, आद्या माथुर, दर्शित, अग्रिम, युवराज सिंह, दिव्यांश दिवाकर, यश झा, ऋषभ यादव, प्रथम शर्मा ने स्वर्ण पदक जीते। शुक्रवार को स्कूल के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा ने सभी पदक विजेताओं को सम्मान स्वरूप स्पोर्ट्स किट वितरित कीं। इस अवसर पर ओशिन शर्मा, अपूर्वा शर्मा, शिवांजल शर्मा, प्रांजल शर्मा, अंशु सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.