स्टेट लेवल बैडमिंटन में वंश और वेदांश ने जीते पदक
आगरा, मई 29 -- मथुरा में हुई स्टेट लेवल बैडमिंटन प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 में वेदांश, अंडर-19 में वंश खन्ना ने पदक जीते। अंडर-17 में नैतिक और शौर्य ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर डॉ. आशीष, मुदित कुशवाहा, रोहित, समय सैनी और अनन्या जैन मौजूद रहे। अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि आगरा के युवा खिलाड़ी लगातार खेल जगत में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं, जो जिले के लिए गर्व की बात है। यह भी पढ़ें- शतरंज एवं बैडमिंटन में नैनीताल ओवरऑल चैंपियन यह भी पढ़ें- प्रांतीय शतरंज एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता में नैनीताल ओवरऑल चैंपियन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.