स्टेट रोलर स्केटिंग में आरव व वाणी ने जीता रजत पदक
कानपुर, अगस्त 2 -- कानपुर। झांसी में यूपी ओपन स्टेट रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप संपन्न हुई। इसमें कानपुर के खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दो रजत और एक कांस्य पदक जीता। इनलाइन प्रोफेशनल वर्ग के अंडर-10 आयु वर्ग में आरुष यादव ने कांस्य पदक जीता। अंडर-12 वर्ग में आरव निषाद ने रजत पदक जीता। अंडर-15 वर्ग में वाणी सेंगर ने रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की स्केटिंग कोच दिनेश टेंगुरिया ने पदक प्राप्तकर्ताओं को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.