अलीगढ़, अगस्त 10 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता ओजोन सिटी स्केटिंग रिंक में 8 से 10 अगस्त तक 7वीं यूपी ओपन स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप का आयोजन अलीगढ़ रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन ओजोन सिटी के डायरेक्टर सागर मंगला ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में जूनियर गर्ल्स ने स्वर्ण, महिला टीम ने रजत पदक हासिल किया।चैंपियनशिप में अलीगढ़ के साथ-साथ लखनऊ, बनारस, इटावा, आगरा, गौतमबुद्ध नगर, बिजनौर, मेरठ सहित कई जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग में इटावा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि बिजनौर की टीम ने रजत पदक और आगरा की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। यह भी पढ़ें- डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में बीआरडीएवी का शानदार प्रदर्शन वहीं महिला वर्ग में बिजनौर की टीम ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि अल...