लखनऊ, मई 31 -- प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को जवाबदेह बनाने के लिए 'स्टेट रिव्यू मिशन' के तहत बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य संस्थानों की समीक्षा चल रही है। इसका मकसद वास्तविक स्थिति का आकलन, कर्मियों की पहचान और जनता को बेहतर सेवाएं देना है।

मिशन की प्रगति अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित कुमार घोष ने बताया कि मिशन के तहत प्रदेश के सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति, गुणवत्ता और प्रभावशीलता की गहन समीक्षा की जा रही है। मंडल स्तर पर संचालित अभियान में स्वास्थ्य इकाइयों का स्थल निरीक्षण, व्यवस्थाओं का मूल्यांकन तथा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं। पिछले छह माह के दौरान सभी 75 जिलों और 826 विकास खंडों में संचालित स्वास्थ्य संस्थानों का बड़े पैमाने पर निरीक्षण किया गया।

चिकित्सा इकाइयों का निरीक्षण राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ...