स्टेट योग स्पोर्टस में आगरा का रहा दबदबा
इटावा औरैया, अगस्त 8 -- इटावा। योग स्पोर्टस चैम्पियनशिप 2026 में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करके पदक हासिल किए। सभी वर्गो के फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे। आगरा की चार बालिकाओं वंशिका यादव, माही, आदित्री व ईशा द्वारा आर्टिस्टिक एकल व रिथ्रमिक पेयर का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में व्यक्तिगत स्पर्धा अण्डर 12बालिका वर्ग में अनुज्ञा आगरा व हर्षिता फिरोजाबाद ने प्रथम स्थान हासिल किया। नित्या गोला आगरा ने द्वितीय व-तन्वी राजपूत हाथरस ने तृतीय स्थान पाया। व्यक्तिगत स्पर्धा अण्डर-12 बालक वर्ग में प्रथम आदित्य आगरा, द्वितीय-माधव अमरोहा व तृतीय स्थान पर इटावा के सिद्धार्थ रहे। टीम स्पर्धा अण्डर-12 बालक वर्ष में प्रथम आगरा के अथर्व, राघव, आरम्भ, हर्षित, उत्कर्ष की टीम रही। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का शुभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.