पीलीभीत, फरवरी 11 -- पीलीभीत। शारदा नदी पर पीलीभीत और लखीमपुर के मध्य दूरी कम करने जा रहे धनाराघाट के बहुप्रतीक्षित पुल का निर्माण कार्य अब बिना किसी अवरोध के चलता रहेगा। पुल निर्माण में अड़चन बन रही वन विभाग की एनओसी को लेकर शासन ने अहम निर्णय करते हुए इसे हरी झंड़ी दे दी है। स्टेट बोर्ड ऑफ वाइल्ड लाइफ ने निर्माण के लिए क्लीरेंस कर दिया है। पीलीभीत जिले में शारदा नदी के ऊपर ट्रांस क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए पिछले दिनों क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान और केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद की पहल पर 269 करोड़ की लागत से सवा तीन किलोमीटर का पुल बनाए जाने की संस्तुति मिली थी। नदी में पायलिंग का काम शुरू हुआ तो आसपास जंगल क्षेत्र होने के कारण वन्यजीवों के आवासीय क्षेत्र में एनओसी को लेकर पेंच फंस गया था। पर इस पर यहां से जनहित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.