कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर। यूथ स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप एक से पांच अप्रैल के बीच हापुड़ में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कानपुर की टीम का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। इसमें सीआईएससीई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड के स्कूल के खेल प्रशिक्षकों व विभिन्न अकादमियों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बॉक्सिंग खिलाड़ी भी हिस्सा ले सकते हैं। यह चयन ट्रायल 20 मार्च को किदवईनगर के सेठ चिरंजीलाल राष्ट्रीय विद्यालय में सुबह 10 बजे से होगा, जहां खिलाड़ियों का वजन और भार वर्ग के अनुसार परीक्षण किया जाएगा। कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम मिश्रा, सचिव संजीव दीक्षित और कोषाध्यक्ष भगवानदीन ने सभी कोच और खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर ट्रायल में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.