कन्नौज, जून 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा में खाता खुलवाना किसी बड़े इम्तिहान से कम नहीं है। ग्राहकों को बैंक से संबंधित कार्यों के लिए बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। एकल खिडक़ी व्यवस्था, जो ग्राहकों की सुविधा के लिए लागू की गई थी, उसकी धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। बैंक में अव्यवस्था का आलम यह है कि जहां एक काउंटर पर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है, वहीं कुछ कर्मचारी मोबाइल में व्यस्त दिखाई देते हैं। इस स्थिति ने ग्राहकों में नाराजगी और असंतोष को बढ़ा दिया है। इस समय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में प्रबंधक का पद रिक्त चल रहा है। यह भी पढ़ें- किंजर डाकघर में ग्राहकों को नहीं मिल रही सुविधाएं यहां तैनात प्रबंधक शिवम राजन का 30 मई को स्थानांतरण हो गया था। उनके बाद जिनकी तैनाती की गई, उन्होंने चार्ज नहीं लिया। उ...