स्टेट बैंक परिसर में दिया सांकेतिक धरना
आजमगढ़, मई 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन के बैनर तले बैंककर्मियों ने मंगलवार को रैदोपुर स्थित स्टेट बैंक परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने कहा कि 25 और 26 मई को बैंक में पूर्णतया हड़ताल रहेगी। इस दौरान बैंक कर्मियों ने कर्मचारियों और सशस्त्र गार्डों की तत्काल भर्ती, आउटसोर्सिंग और गलत बिक्री पर रोक, पेंशन और चिकित्सा लाभों में वृद्धि की मांग की। इसके साथ ही फेडरेशन मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली से संबंधित मुद्दों को सुलझाने, 2019 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए अंतर-सर्किल तबादलों की मांग की। सांकेतिक धरने में क्षेत्रीय सचिव अमित कुमार सिंह, अतुल पांडेय, सौरभ कुमार सिंह ,शशांक सागर, सुधा तिवारी, रामवीर तिवारी समेत अन्य लोग शामिल रहे। यह भी पढ़ें- एसबीआई कर्मचारियों ने मांगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.