रांची, फरवरी 17 -- रांची, संवाददाता। झारखंड स्टेट बार कौंसिल से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आरटीआई के तहत जानकारी मांगी गई है। आरटीआई आवेदन में वर्ष 2018 से अब तक बार कौंसिल द्वारा किए गए कार्यों, वित्तीय खर्च, योजनाओं और प्रशासनिक निर्णयों से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की गई है। झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता नवीन कुमार सिंह ने यह जानकारी मांगी है। बताया कि आवेदन में सदस्यीय चुनाव में हुए खर्च, टीए-डीए भुगतान, विभिन्न जिलों में किए गए दौरे, बार काउंसिल के वित्तीय स्रोत तथा आय-व्यय का ब्यौरा मांगा गया है। साथ ही विधि महाविद्यालयों को मान्यता देने की प्रक्रिया, नए अधिवक्ताओं को लाइसेंस जारी करने, कर्मचारियों की नियुक्ति और परीक्षाओं के संचालन संबंधी जानकारी भी मांगी गई है। इसके अतिरिक्त ऑडिट रिपोर्ट, अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.