गुमला, मार्च 13 -- गुमला, प्रतिनिधि। झारखंड स्टेट बार काउंसिल सदस्य चुनाव को लेकर गुरुवार को गुमला बार भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। चुनाव में जिले के अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद बड़ी संख्या में अधिवक्ता मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डालते नजर आए।जानकारी के अनुसार गुमला जिला बार में कुल 307 अधिवक्ता मतदाता हैं, जिनमें से 234 अधिवक्ताओं ने मतदान कर चुनाव प्रक्रिया में अपनी भागीदारी निभाई। मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।मतदान केंद्र के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या शांति भंग की स्थिति उत्पन्न न हो। पूरे मतदान प...