धनबाद, मार्च 19 -- धनबाद। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों के चुनाव को लेकर मतगणना की तारीख घोषित कर दी गई है। स्टेट बार काउंसिल के सेक्रेटरी इंचार्ज संतोष कुमार सिंह की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मतों की गिनती झारखंड स्टेट बार काउंसिल के डोरंडा स्थित कार्यालय में 20 मार्च को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक की जाएगी। काउंसिल के 23 सदस्यीय पदों के लिए मतदान 12 मार्च 2026 को संपन्न हुआ था। इस चुनाव में कुल 100 उम्मीदवार अपनी किस्मत अजमा रहे हैं, जिनमें 25 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। परिषद में 23 पदों में से पांच पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जिससे महिला अधिवक्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड उच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अंबुज नाथ ने बताया कि मतगणना के लिए विधानसभा के 10 कर्मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.