पलामू, मार्च 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव के लिए गुरुवार को पलामू जिला अधिवक्ता संघ परिसर में भी 10 बजे से 5 बजे तक मतदान हुआ। कुल 23 पदों के लिए वोट डाला गया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव को पीठासीन पदाधिकारी बनाया गया था। चुनाव में राज्य भर से 100 अधिवक्ता उम्मीदवार के रूप में मैदान में है। मतदान के लिए बैलेट पेपर का उपयोग किया गया। वरीयता आधारित मतदान प्रणाली लागू किया गया था। एक अधिवक्ता अधिकतम 23 उम्मीदवार को वोट डाल सकते थे। कम से कम पांच प्रत्याशी को वरीयता देना अनिवार्य था। चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए अधिवक्ता शशि भूषण दुबे ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे थे। अधिवक्ता संघ भवन में ऊपरी तल्ले पर एक मतदान केंद्र बनाए गए थे जबकि नीचे के कमरा नंबर छह में भी एक म...