चतरा, मार्च 12 -- चतरा, विधि संवाददाता। झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए गुरूवार को अधिवक्ता संघ चतरा के अधिवक्ताओं ने मतदान किया। वोटर लिस्ट में लगभग 277 अधिवक्ताओं का नाम है जिन्हें वोट डालना है। इस स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में करीब 100 अधिवक्ताओं ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश की है। जिसमें झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों के प्रत्याशियों एवं हाईकोर्ट के भी अधिवक्ता प्रत्याशी अपने-अपने भाग्य आजमा रहे हैं। यह चुनाव पांच वर्षों के लिए होता है। यहां 25 मेंबर का चुनाव किया जाता है। इसके बाद उन 25 मेंबर में से अध्यक्ष सचिव और अन्य पद के लिए चयनित किया जाता है। आज झारखंड के प्रत्येक जिला अधिवक्ता संघ में मतदान कराय गया। इस चुनाव में झारखंड बार काउंसिल के द्वारा चुनाव पर्यवेक्षक अधिवक्ता अमित कुमार वर्मा को ऑब्जर्वर बनाकर चतरा में चुनाव कार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.