पलामू, मार्च 12 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला अधिवक्ता संघ मे झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026 के लिए मतदान 12 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जायेगा। संघ के अध्यक्ष व सह पीठासीन पदाधिकारी रामदेव प्रसाद यादव ने बुधवार को अधिवक्ता संघ भवन में प्रेस को बताया कि चुनाव में कुल 761 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव शांतिपूर्ण निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा। मतदान के लिए दो बूथ बनाया गया है। मतदान की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...