रांची, अगस्त 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची जिला फेंसिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में दलादिली के आइडियल एकेडमी ऑफ नर्सिंग एजुकेशन में आयोजित झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में तलवारबाजी के तीनों प्रमुख प्रारूपों-फॉइल, ईपी और साबर में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रांची जिला की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। वहीं, रामगढ़ जिले की टीम दूसरे और लोहरदगा जिले की टीम तीसरे स्थान पर रही। समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड स्टेट फेंसिंग एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह और संस्थान के प्रबंधक प्रणय कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। संघ के सचिव जय सिन्हा, उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष वीर कर्मवीर उरांव, तकनीकी निदेशक रामाशीष सिंह उपस्थित थे।

हि...