बरेली, जुलाई 30 -- जूनियर बालक स्टेट फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए बरेली मंडल की टीम गुरुवार को शाम 4 बजे वाराणसी एक्सप्रेस से मऊ को प्रस्थान करेगी। टीम में रितिक गंगवार, सिद्धार्थ, अब्दुल्ला अंसारी, यश यादव, दिव्यांश मौर्य, अर्जुन यादव, पवन चौहान, प्रांजल कुमार, आनंद राज, अर्पित कुमार, लव सोनकर, नियामत अंसारी, रुद्राक्ष सक्सेना, मो. आदिल, नीरज यादव और वंश पाल शामिल हैं। इसके अलावा अतिरिक्त खिलाड़ियों में उत्कर्ष गंगवार और प्रिंस शर्मा शामिल हैं। अविनाश शर्मा टीम के साथ टीम मैनेजन के रूप में मौजूद रहेंगे। इसकी प्रतियोगिता 1 से 8 अगस्त तक मऊ में आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- पीटर थंगराज मेमोरियल ग्रामीण युवा फुटबॉल चैंपियनशिप शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...