स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में बरेली मंडल ने आगरा को 5-0 से हराया
बरेली, अगस्त 2 -- मऊ में एक से आठ अगस्त तक हो रही जूनियर बालक स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन मैच बरेली मंडल और आगरा मंडल के बीच शनिवार को खेला गया। इस मुकाबले में बरेली मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आगरा मंडल को 5-0 से शिकस्त दी। मैच के दूसरे ही मिनट में आदिल के पास पर लव सोनकर ने गोल दागकर बरेली को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 28वें मिनट में रुद्राक्ष के पास पर आर्यन ने पेनल्टी एरिया के बाहर से जोरदार शॉट लगाकर स्कोर 2-0 कर दिया। हाफ टाइम के बाद बरेली के डिफेंडर सिद्धार्थ और गोलकीपर प्रांजुल के बेहतरीन बचाव ने विरोधी टीम को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। यह भी पढ़ें- मुरादाबाद, बरेली, आजमगढ़, कानुपर एवं स्पोर्ट्स कालेज सैफई विजेता खेल के अंतिम समय (40वें, 49वें और 59वें मिनट) में आदिल, नीरज और आनंद राज सोनी ने एक-एक गोल कर बरेली को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.