कानपुर, सितम्बर 9 -- कानपुर। आगरा में 7 से 14 सितंबर के बीच सब-जूनियर स्टेट फुटबाल चैम्पियनशिप चल रही है। इसमें कानपुर मंडल ने जीत के साथ अभियान का आगाज किया। बुधवार को खेले गए मुकाबले में कानपुर मंडल ने मेरठ मंडल को 1-0 से पराजित किया। टीम की जीत के नायक पीयूष कनौजिया रहे, जिन्होंने 19वें मिनट में मिले पेनाल्टी को गोल में बदलकर टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई। पहले हाफ में बढ़त मिलने के बाद दूसरे हाफ में कानपुर के स्ट्राइकरों ने बढ़त को मजबूत करने के लिए लगातार आक्रमण किए, लेकिन मेरठ की रक्षा पंक्ति भी पूरी तरह मुस्तैद रही। हालांकि, मेरठ के खिलाड़ी भी कानपुर की गोलपोस्ट तक नहीं पहुंच सके। टीम का अगला मुकाबला गोरखपुर मंडल से होगा। इस मौके पर टीम के साथ अजीत सिंह, कोच अमित नारंग, आसिफ इकबाल, टीम मैनेजर अमित वर्मा, सागरदीप, शैलेंद्र रावत, विकासद...