स्टेट पॉवरलिफ्टिंग: कानपुर ने जीते 13 स्वर्ण समेत 22 पदक
कानपुर, अगस्त 11 -- कानपुर। बरेली में सात से नौ अगस्त के बीच राज्य स्तरीय पॉवरलिफ्टिंग व ओपन बेंच प्रेस चैम्पियनशिप संपन्न हुई। इसमें कानपुर पुरुष टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पॉवरलिफ्टिंग में ओवरआल चैम्पियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, महिला टीम तीसरे स्थान पर रही। चैम्पियनशिप में कानपुर के खिलाड़ियों ने विभिन्न भारवर्गों में दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 13 स्वर्ण, सात रजत और दो कांस्य पदक जीते। आनंद कुमार, आलोक चौरसिया, राकेश शर्मा, वैभव प्रताप सिंह, तरुण वर्मा, शिवा सिंह, मनीष, विराट बाजपेई, अनमोल पांडे, सुप्रिया, उर्वशी चंद्रा, शिवानी वर्मा और प्राची ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीते। प्रिंस कुमार गुप्ता, आयुष, गौरव, विवेक सिंह राठौड़, रामजी राजपूत, कृष्णा शर्मा और हिमांशु निगम ने रजत पदक जीते। अश्वनी कुमार त्रिपाठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.