स्टेट पावरलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण
दरभंगा, अगस्त 12 -- दरभंगा। पटना में आयोजित 38वीं बिहार स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जिले के पंचोभ निवासी रजनीश कुमार चौधरी (पौत्र स्व. भोला चौधरी पहलवान) ने लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में रजनीश ने अपनी बेहतरीन ताकत, मेहनत और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रजनीश की इस उपलब्धि से उनके गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रजनीश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, बड़े भाई, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और कठिन परिश्रम के कारण उन्हें यह सफलता हासिल हुई है। यह भी पढ़ें- राज्यस्तरीय पॉवरलिफ्टिंग में सीतामढ़ी के खिलाड़ियों ने दिखाया दम समाजसेवी गोपाल चौधरी ने कहा कि रजनीश की उपलब्धि युवाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.