फतेहपुर, मार्च 20 -- फतेहपुर, संवाददाता। हरिहरगंज उपकेंद्र को आने वाली अंडरग्राउंड 33 हजार एचटी केबल में फाल्ट आ गया। जिससे इस उपकेंद्र से पोषित होने वाले फीडरों की आपूर्ति धड़ाम हो गई। हालांकि जेई सहित अन्य कर्मियों ने फाल्ट को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी लेकिन फाल्ट मिलने में अधिक समय लगने के कारण करीब तीन घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। राधानगर स्थित 220 ट्रांसमिशन केंद्र से हरिहरगंज को आने वाली लाइन के अंडरग्राउंड स्टेट थ्रू में फाल्ट आ गया। नतीजतन उपकेंद्र से पोषित होने वाले वर्मा तिराहा, कलेक्टरगंज, नप्पी का हाता फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई। करीब एक बजे आने वाली फाल्ट के बाद जेई जितेंद्र मौर्य स्टाफ के साथ आपूर्ति बहाल करने की कवायद में लग गए। बताते हैं कि फाल्ट को ढूंढने के लिए पहले तो 33 हजार एचटी लाइन के सभी सेक्शनों की जांच की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.