स्टेट टॉपर राशिदा नाज़ को विधायक रागिनी सिंह ने किया सम्मानित
धनबाद, मई 12 -- जोड़ापोखर। झारखंड इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय में पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा राशिदा नाज़ को सम्मानित करने के लिए झरिया विधायक रागनी सिंह उनके रामजनपुर स्थित आवास पहुंचीं। राशिदा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि (97.8% अंक) पर विधायक ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। विधायक रागनी सिंह ने राशिदा के माता-पिता को भी बधाई देते हुए कहा कि एक साधारण परिवार की बेटी ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे धनबाद जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने राशिदा को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया और आश्वासन दिया कि यदि भविष्य में शिक्षा के मार्ग में कोई भी आर्थिक या अन्य कठिनाई आती है, तो वे व्यक्तिगत रूप से हर संभव सहायता प्रदान करेंगी। यह भी पढ़ें- जैक बोर्ड 2026 में शानदार सफलता पर गुमला में भव्य सम्मान समारोह विधायक ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.