स्टेट टॉपर बेटी शिवांगी को अपने खर्च पर पढ़ाएगी डीसी
सिमडेगा, मई 2 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह ने जैक मैट्रिक बोर्ड में स्टेट टॉपर बनी बेटी शिवांगी कुमारी को अपने निजी खर्च पर पढ़ाने का जिम्मा उठाई है। जिला के 25वां स्थापना दिवस के अवसर पर नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह घोषणा की। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि जिले के प्रतिभावान छात्रों की प्रतिभा नहीं दबनी चाहिय। बेटी शिवांगी ने दुरुस्त क्षेत्र में रहकर भी कम संसाधन का उपयोग कर स्टेट टॉपर बन जिले का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि बेटी शिवांगी को वे आगे की पुरी पढ़ाई अपने खर्च पर कराएगी। - यह भी पढ़ें- जिला स्थापना दिवस सह रजत जयंती के मौके पर समारोह का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.