बोकारो, मई 7 -- तैलिक कल्याण समिति की बोकारो जिला इकाई ने गुरुवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा की स्टेट टॉपर छोटी कुमारी को कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित उनके घर पर जाकर सम्मानित किया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने छोटी को मिठाई, बुके एवं उपहार देकर सम्मानित किया और कहा कि छोटी की इस उपलब्धि से इस क्षेत्र के साथ साथ तेली समाज का भी मान बढ़ा है। समिति के पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि आगे की पढ़ाई के लिए छोटी को समिति के द्वारा हर संभव मदद की जाएगी। इस दौरान तेली समाज के जिला अध्यक्ष विनेश कुमार नायक, पूर्व जिलाध्यक्ष सहदेव साव, जिला प्रवक्ता परमेश्वर नायक, जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार नायक, जिला संगठन मंत्री अनुज कुमार, पेटरवार प्रखंड उपलक्ष्य सूरज नाथ साव, कसमार प्रखंड अध्यक्ष बुधु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.