गोंडा, अगस्त 21 -- गोण्डा, संवाददाता। स्टेट टूर्नामेंट के लिए गोण्डा की क्रिकेट टीम को नई जर्सी मिली है। वहीं प्रतापगढ़ में होने वाले टीचर्स स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए चयनित गोण्डा की टीम के खिलाड़ियों का मंगलवार को उत्साहवर्धन किया गया। सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक रामसागर पति त्रिपाठी ने अपने आवास पर खिलाड़ियों को स्वयं टी-शर्ट व किट देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने और गोण्डा का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। टीम के कप्तान पवन कुमार सिंह ने सहायक शिक्षा निदेशक को टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन का भरोसा दिलाया। बताया गया कि इससे पहले गोण्डा की टीम कौशांबी में आयोजित स्टेट टूर्नामेंट में चैंपियन रह चुकी है। ऐसे में टीम से इस बार भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। टीम में कप्तान पवन कुमा...