छपरा, मार्च 13 -- दरियापुर, एक संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की कायाकल्प योजना के तहत स्टेट टीम ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का शुक्रवार को मूल्यांकन किया। टीम के सदस्यों ने अस्पताल में स्वच्छता, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन, लेबर रूम, संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था, ओपीडी, वार्ड, शौचालय, पेयजल सुविधाएं की गहनता से जांच की। टीम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिल रही सुविधाओं के बारे में भी पूछताछ की। अस्पताल के रिकॉर्ड का संधारण भी टीम के सदस्यों ने किया। जांच के क्रम में कुछ त्रुटियां भी पाई गई जिसे दूर करने का निर्देश टीम के सदस्यों ने स्वास्थ्य प्रबंधक रविश कुमार को दिया। मरीजों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने पर टीम के सदस्यों ने काफी जोर दिया। जांच टीम में राज्य स्वास्थ्य समिति के डॉ पवन सिंह,डॉ वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.