वाराणसी, अक्टूबर 5 -- वाराणसी। इटावा में हुई जूनियर बालक कुश्ती में वाराणसी के पहलवानों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 11 स्वर्ण, चार रजत सहित 18 पदक जीते। प्रतियोगिता में कुल 400 अंक हासिल कर टीम चैंपियन बनी। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू बताया कि 57 किलो में रोशन यादव, 61 किलो में रिशन यादव, 65 किलो में बृजेश यादव, 79 किलो में अभिषेक यादव, 86 किलो में शिवम यादव और 92 किलो में हिमांशु यादव, 63 किलो में आकाश, 67 किलो में विशाल यादव, 72 किलो में अनुकल्प यादव, 130 किलो में अमित यादव, 82 किलो में विष्णु गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीते। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: सैफई में ग्रीको-रोमन में वाराणसी का दबदबा इसी प्रकार 70 किलों में शिवानंद यादव, 74 किलो में विशाल यादव, 97 किलो में किशन चौबे, 60 किलो में यशपाल ने रजत पर कब्जा जमाया। 12...