स्टेट जूडो महाकुंभ चैंपियनशिप में एटा के खिलाड़ी ने जीता कांस्य पदक
एटा, जुलाई 19 -- लखनऊ के हजरतगंज स्थित इंडियन पैरा जूडो अकादमी की ओर से आयोजित स्टेट जूडो महाकुंभ चैंपियनशिप हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की ओर से किया किया गया। एटा डिस्ट्रिक्ट जूडो एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के मिनी ग्रुप वर्ग के -20 किलोग्राम भार वर्ग में डॉ. लोकमान दास पब्लिक स्कूल के छात्र दीपक वर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर एटा एवं विद्यालय का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता में डिस्ट्रिक्ट जूडो एसोसिएशन की ओर से कुल 7 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें दीक्षा चौहान, योगिता, दीक्षा वर्मा, जय वर्मा, तनिष्का, दीपक वर्मा एवं आर्यन यादव शामिल रहे। सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और अनुशासन का परिचय देते हुए सराहनीय प्रदर्शन किया।आर्यन य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.