हापुड़, मार्च 24 -- हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित टी-20 क्रिकेट लीग के अंतिम लीग मुकाबले में स्टेट जीएसटी की टीम ने सेंट्रल जीएसटी की टीम को चार विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब फाइनल मुकाबले में स्टेट जीएसटी की भिड़ंत आयकर विभाग की टीम से होगी।मैच का शुभारंभ डिप्टी कमिश्नर लाल चंद्र एवं अधिवक्ता मोहम्मद शाहिद द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के चलते दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मैच में स्टेट जीएसटी के कप्तान विवेक उपाध्याय ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो टीम के लिए फायदेमंद साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट्रल जीएसटी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 130 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से लोकेंद्र सिंह ने 23 रन और पवनीश सिरोही ने 28 रन बनाए। 131 र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.