प्रयागराज, मार्च 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सहालग और व्यापारिक गतिविधियों में आई तेजी का असर राज्य कर (स्टेट जीएसटी) के राजस्व पर भी साफ दिखाई दिया। प्रयागराज मंडल में फरवरी 2026 के दौरान स्टेट जीएसटी कलेक्शन में 7.19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। रिकॉर्ड के अनुसार फरवरी 2026 में 292 करोड़ रुपये का टैक्स कलेक्शन हुआ, जबकि फरवरी 2025 में यह 272 करोड़ रुपये था। इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में इस बार करीब 20 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त हुआ। राजस्व में इस बढ़ोतरी के चलते प्रयागराज मंडल उत्तर प्रदेश के टॉप-10 जीएसटी कलेक्शन वाले मंडलों में शामिल हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.