बोकारो, जुलाई 3 -- ​बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो जिला खो-खो एसोसिएशन की जूनियर बॉयज टीम आज खूंटी में आयोजित होने वाली 20वीं जूनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पूरी तैयारी के साथ रवाना हो गई। यह राज्य स्तरीय टूर्नामेंट 3 जुलाई से 5 जुलाई तक खूंटी में खेला जाएगा। ​चैंपियनशिप के लिए रवाना होने से पहले एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दीं और उनका हौसला बढ़ाया। ​बोकारो की टीम में जिले के बेहतरीन और चुनिंदा युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया हैlरितेश कुमार, मनीष कुमार ,प्रिंस कुमार, अंकित कुमार, अंश कुमार, प्रीत राज ,विनय कुमार, प्रियांशु, ऋषभ कुमार, अतुल्य कुमार, सुनील महतो, गोपी कुमार, नितेश कुमार, अभिषेक कुमार, आर्यन कुमार को शामिल किया गया हैl टीम कोच सौरभ कुमार को बनाया गया हैl यह भी प...