स्टेट कोटे से 19 छात्रों ने कराया नामांकन
धनबाद, सितम्बर 1 -- धनबाद। धनबाद मेडिकल कॉलेज में स्टेट कोटे से सोमवार को 19 छात्रों ने एमबीबीएस में नामांकन कराया। यह नामांकन प्रक्रिया का दूसरा दिन था। इससे पहले शनिवार को छह छात्रों ने नामांकन लिया था। नामांकन इंचार्ज डॉ गणेश कुमार की अगुवाई में रात करीब आठ बजे तक प्रक्रिया जारी रही। धनबाद मेडिकल कॉलेज में स्टेट कोटे की कुल 83 सीटें हैं। पहले राउंड में अब तक 25 सीटों पर नामांकन हो चुका है। पहले राउंड की नामांकन प्रक्रिया छह सितंबर तक चलेगी। यह भी पढ़ें- मेडिकल दाखिले में जाति और आवासीय प्रमाण पत्र की जांच यह भी पढ़ें- ऑल इंडिया कोटे से एमबीबीएस कोर्स में नौ का नामांकन यह भी पढ़ें- रिम्स में एमबीबीएस की 250 सीटों पर नामांकन शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.