धनबाद, अगस्त 30 -- धनबाद। स्टेट कोटे से झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में नामांकन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। धनबाद मेडिकल कॉलेज में पहले दिन छह छात्रों ने नामांकन कराया। नामांकन इंचार्ज डॉ गणेश कुमार की अगुआई में छात्रों के प्रमाण पत्रों की जांच की गई और इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई। धनबाद मेडिकल कॉलेज में स्टेट कोटे की कुल 83 सीटें हैं। इस कोटे से पहले राउंड का नामांकन छह सितंबर तक चलेगा। वहीं ऑल इंडिया कोटे से पहले राउंड का नामांकन 25 अगस्त से जारी है, जो 31 अगस्त तक चलेगा। ऑल इंडिया कोटे की कॉलेज में 15 सीटें हैं। अब तक इस कोटे से किसी छात्र ने नामांकन नहीं कराया है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में सेंट्रल नॉमिनी कोटे की दो सीटें निर्धारित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...